जम्मू । यात्रियों की सुविधा और राजस्व सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जम्मू मंडल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ कैश पिकअप सुविधा हेतु एक नए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह नं बताया कि इस नए समझौते के अंतर्गत जम्मू मंडल के 18 अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर एसबीआई बैंक द्वारा कैश पिकअप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जम्मू मंडल में इस विस्तार में अब कुल 67 रेलवे स्टेशनों पर कैश पिकअप सुविधा उपलब्ध होगी।पहले क्या दिक्कतें आती थींसुरक्षा जोखिम के तहत जिन स्टेशनों पर कैश पिकअप सुविधा नहीं थी, वहां बड़ी मात्रा में नकदी को कई दिनों तक स्टेशन पर रखना पड़ता था।

इससे चोरी, लूट और गबन का खतरा बना रहता था। कर्मचारियों पर दबाव के संबंध में स्टेशन प्रबंधकों और बुकिंग कर्मचारियों को नकदी की सुरक्षा और उसे बैंक तक स्वयं पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी पड़ती थी, जिससे उनके मुख्य कार्य प्रभावित होते थे।

नकदी को समय पर बैंक में जमा न कर पाने के कारण राजस्व लेखा-जोखा में देरी और गड़बड़ी की संभावना रहती थी।

परिवहन की समस्या के अन्तर्गत दूरदराज के स्टेशनों से नकदी को सुरक्षित रूप से बैंक तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी।अब क्या फायदे होंगेस्टेशनों पर नकदी के सुरक्षित संग्रहण और बैंक तक परिवहन से चोरी, गबन और नकदी से जुड़ी अनियमितताओं के जोखिम में काफी कमी आएगी।

दैनिक आधार पर नकदी का बैंक में जमा होना सुनिश्चित होने से राजस्व लेखा-जोखा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगा। स्टेशन प्रबंधकों और बुकिंग कर्मचारियों पर नकदी रखने का दबाव कम होगा, जिससे वे यात्री सेवाओं पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

नकदी को सुरक्षित रूप से समय पर बैंक तक पहुंचाने से स्टेशनों का वित्तीय संचालन तेज और सुचारू होगा।

यह कदम रेलवे के डिजिटल और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू’ ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और राजस्व की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस नए समझौता ज्ञापन से न केवल कैश हैंडलिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी होगी, बल्कि हमारे फ्रंटलाइन स्टाफ का कार्यभार भी कम होगा।

पहले जिन स्टेशनों पर नकदी रखने में जोखिम था, अब वहां भी सुरक्षित व्यवस्था हो जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि जम्मू मंडल के प्रत्येक स्टेशन पर आधुनिक और सुरक्षित वित्तीय व्यवस्था लागू की जाए।