सामाजिक कार्य और धर्म कर्म में आस्था रखने वाली, दादाबाड़ी निवास, विमला देवी बंसल के पति छीतरमल बंसल का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था ।
पुत्र राकेश (नेत्रदान संकल्पित) काफ़ी समय से शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र के रूप में कार्य कर रहे हैं ।विमला देवी ने पूर्व में वर्ष 2023 में अपने पिता स्व० चौथमल अग्रवाल के नेत्रदान की प्रक्रिया को देखा था, तभी से परिवार में नेत्रदान के प्रति अच्छी जागरूकता थी ।
विमला ने बेटे राकेश, मुकेश और बेटी प्रीति से सलाह कर, अपने पति छितरमल के नेत्रदान करवाने के लिये कहा ।सभी की सहमति मिलने के बाद शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से ईबीएसआर के टेक्नीशियन ने,निवास स्थान पर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की ।