कुराबड़। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ द्वारा संचालित राजस्थान विद्यापीठ महाविद्यालय एवं महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, बेमला-कुराबड़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रशासक डॉ. वर्तिका गुर्जर एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मांगी लाल जनवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुणाल आमेटा ने बताया कि रैली का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
रैली महाराणा प्रताप बस स्टेशन, कुराबड़ से प्रारंभ होकर नीम चौक, पुराना बस स्टैंड, तहसील रोड, अस्पताल रोड एवं मुख्य बाजार से होते हुए पुनः बस स्टेशन पहुंची। विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारत की यही शान, तिरंगे से हमारी पहचान” तथा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर डॉ. निर्मला सालवी, अर्पित सिंह, रामेश्वर मेघवाल, ज्योति आमेटा, गायत्री आमेटा, कमला शंकर मेघवाल सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थित रहे।