उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था के तत्वावधान में आगामी 27 अक्टूबर मंगलवार को आर.के. सर्कल स्थित कृष्णा वाटिका में भव्य शपथ ग्रहण, वार्षिक कैलेण्डर विमोचन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा।संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष हरीश भट्ट एवं प्रदेश संरक्षक देवीलाल गुर्जर ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इस त्रि-आयामीय कार्यक्रम में हलवाई, कैटरिंग, टेन्ट, लाइट, साउण्ड, किराणा, मॉकटेल, फोटोग्राफी और वाटिका व्यवसाय से जुड़े संभागभर के व्यापारी जुटेंगे।
इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करेगी, नवीन कैलेण्डर का लोकार्पण होगा तथा व्यापारिक एकता, सहयोग व सेवा भाव पर मंथन के बाद सामूहिक स्नेहभोज रखा गया है।प्रमुख अतिथि एवं जनप्रतिनिधिसमारोह के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचन्द जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महापौर पारस सिंघवी (कैलेण्डर विमोचनकर्ता), उपमहापौर दिनेश भट्ट (शपथ अधिकारी) और पूर्व सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष यशवन्त आंचलिया मौजूद रहेंगे।
वहीं विप्र फाउण्डेशन प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल तथा एसपीएल मसाला के प्रो. प्रकाश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में ऑल राजस्थान हलवाई कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसहाय मीणा, महामंत्री मुरारी धाकड़, संरक्षक श्रवण कुमार प्रजापत व नरेन्द्र सिंह लाला, जयपुर समिति अध्यक्ष हनुमान गुर्जर, अजमेर अध्यक्ष गोपाल शर्मा तथा डूंगरपुर के मुख्य संरक्षक श्याम सुन्दर सुथार व अध्यक्ष संदीप सेठिया सहित प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे।
संस्था ने सभी व्यापारी बंधुओं को आमंत्रित किया है।