उदयपुर। राजस्थान नायर सेवा समाज, उदयपुर द्वारा रविवार, 13 सितम्बर 2026 को अमृता भवन, सेक्टर-4 में ओणम उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में केरल की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं की झलक के साथ ओणम साध्या, सांस्कृतिक व नृत्य प्रस्तुतियां तथा विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने समाज के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओणम सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का पर्व है। समाज के साथ जुड़कर उनकी आवश्यकताओं को समझना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना गीतांजली हॉस्पिटल की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

वहीं गीतांजली हॉस्पिटल के सीईओ श्री ऋषि कपूर ने कहा कि समय पर जांच और सटीक डायग्नोसिस बेहतर उपचार की महत्वपूर्ण आधारशिला है। गीतांजली हॉस्पिटल में आधुनिक रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं के साथ विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। राजस्थान नायर सेवा समाज के साथ यह सेवा सहयोग अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह में गीतांजली हॉस्पिटल की ओर से शशिराज केनाथ ने समाज के सदस्यों को हॉस्पिटल की अत्याधुनिक चिकित्सा एवं विशेष रूप से रेडियोलॉजी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों से बीमारियों की समय पर और सटीक पहचान कर उपचार की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलती है।

ओणम समारोह के दौरान राजस्थान नायर सेवा समाज एवं गीतांजली हॉस्पिटल के बीच सेवा सहयोग के लिए टाई-अप किया गया। इसके तहत समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को गीतांजली हॉस्पिटल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष रियायत उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। इस पहल का उद्देश्य समाज के सदस्यों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुविधाजनक और रियायती रूप में उपलब्ध कराना है।

समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गीतांजली हॉस्पिटल की इस पहल का स्वागत किया। समारोह ने संस्कृति, सामाजिक एकता और स्वास्थ्य सेवा के संदेश को एक साथ जोड़ते हुए ओणम उत्सव को और अधिक सार्थक बनाया।