कोटा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) कोटा जिले की 23 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की गुरुवार को घोषणा की गई। महासचिव लेखराज शर्मा ने संभागीय प्रभारी सुबोध जैन एवं जिलाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में सलाहकार मंडल, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, प्रवक्ता सहित कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम पत्रकारों के हितों एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी इस प्रकार हैं— सलाहकार मंडल: धीरेन्द्र राहुल, बी.एस. झाला, पुरुषोत्तम पंचोली।
अध्यक्ष: शैलेश पाण्डेय महासचिव: लेखराज शर्मा उपाध्यक्ष: किशन रतनानी, सावन कुमार टांक, योगेन्द्र योगी।
कोषाध्यक्ष: देवदत्त पालीवाल। सचिव: देवेन्द्र यादव, जगदीश अरविंद, राकेश शर्मा, महेश गुप्ता, वसीम खान।
प्रवक्ता: आशना तिवारी। कार्यकारिणी सदस्य: प्रशांत चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार सोनी, महेन्द्र विजय, अभिषेक मीना, गिरीश कोहली, मकसूद अहमद, हेमंत कुमार, इमरान एवं अभिषेक यादव।