उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन एवं उत्सवी सीजन को ध्यान में रखते हुए गीतांजलि हॉस्पिटल द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को ऑर्बिट रिज़ॉर्ट, उदयपुर में तीन दिवसीय पॉप-अप एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल, शॉपिंग एवं मनोरंजन के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए गए, जिन्हें शहरवासियों ने भरपूर सराहा।
प्रथम दिवस : 21 अगस्त
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा घट्टानी रहीं। इस अवसर पर आईवीएफ एवं इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी ने “आईवीएफ : आशा से मातृत्व तक” विषय पर संबोधित करते हुए आधुनिक प्रजनन उपचार, मातृत्व की संभावनाओं तथा समय पर विशेषज्ञ परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।
द्वितीय दिवस : 22 अगस्त
दूसरे दिन की मुख्य अतिथि डॉ. अलका मुंद्रा रहीं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा ने एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पर व्याख्यान देते हुए बताया कि यह आधुनिक तकनीक कम चीरे, कम दर्द, शीघ्र रिकवरी और बेहतर परिणामों के कारण महिलाओं के लिए अत्यंत प्रभावी उपचार विकल्प बन चुकी है।
तृतीय दिवस : 23 अगस्त
समापन दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. बलदीप शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या चौधरी ने एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की नवीनतम तकनीकों एवं महिला स्वास्थ्य में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी साझा की।
तीनों दिनों तक चले इस आयोजन में रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए आकर्षक स्टॉल, विभिन्न ब्रांड्स की प्रदर्शनी, पारिवारिक मनोरंजन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों ने आयोजन को विशेष बना दिया। गीतांजलि हॉस्पिटल की इस पहल ने उत्सव के साथ समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।