उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एलीट की ओर से रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिसर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में निर्मित प्रार्थना स्थल (शेड) का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण दानकर्ता एवं रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष सरिता दुग्गड़ तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के पूर्व प्रांतपाल डॉ. निर्मल कुणावत ने किया।
इस अवसर पर क्लब के सहयोग से बनने वाले तीन नए कक्षा-कक्षों का शिलान्यास भी किया गया।कार्यक्रम में डॉ. निर्मल कुणावत ने रोटरी एलीट द्वारा विभिन्न विद्यालयों में लगातार किए जा रहे विकास कार्यों एवं सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
विद्यालय की प्राचार्या रुचिका माहेश्वरी ने क्लब के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी एलीट विद्यालय में समय-समय पर आवश्यक कार्य करवाता रहा है, जिसके लिए विद्यालय परिवार क्लब का सदैव ऋणी रहेगा।