उदयपुर | शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े उत्साह एवं वेदोक्त रीति से मनाया गया।

विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. अलका शर्मा ने समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले बुद्धि के देवता श्री गणेश जी की कथा भी छात्रों को सुनाई व पर्व का महत्व बताया गया।

आरती जय-गणेश जय-गणेश .... देवा की धुन पर पूरा वातावरण गणेश भक्ति से झूम उठा। मंत्रा उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा की गई।

गणेश बने रेयांश मुलचंदानी को छात्रांे ने ’गणपति बप्पा मोरिया‘ के उच्चारण के साथ परिसर में भ्रमण कराया।

समारोह के अंत में विद्यालय की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन - श्री अनिल जी शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत उपस्थित थे।

विद्यालय की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा ने सभी शिक्षकों को प्रसाद वितरण किया।

छात्रों को कक्षा में प्रसाद वितरण किया गया।