कोटा। दैनिक कलम का अधिकार के कोटा-जयपुर संस्करण के स्थानीय संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार के एल जैन का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके परिजनों, मित्रों, पत्रकार साथियों, व्यापारियों और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

केएल जैन कोटा शहर में पिछले करीब 50 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दैनिक कलम का अधिकार के स्थानीय संपादक के रूप में निडरता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान रही है।

मधुर व्यवहार और सहयोग की मिसाल केएल जैन की पत्रकारिता के साथ-साथ उनके मधुर व्यवहार की भी साथी पत्रकार और परिचित सराहना करते हैं। उनके यहां पूर्व में कार्य कर चुके कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद भी जैन ने उनके साथ आत्मीयता बनाए रखी। कर्मचारियों के अनुसार, काम छोड़ते समय उन्होंने एक-एक पैसे का हिसाब चुकता किया और यह भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर उनके कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि आज भी मुलाकात होने पर के एल जैन उसी आत्मीयता और प्रेम से मिलते हैं, जैसा नौकरी के दौरान मिलते थे। यही व्यवहार उन्हें अन्य लोगों से अलग पहचान देता है।

निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचान जवाहर नगर निवासी के एल जैन अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। मित्रों के बीच उनकी पहचान ऐसे व्यक्ति की है जो दोस्ती को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। पत्रकारिता में भी वे निष्पक्षता को प्राथमिकता देते हुए अपनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

उनके मित्रों और पत्रकार साथियों का कहना है कि के एल जैन ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में किसी दबाव के आगे झुकने के बजाय तथ्यों और जनहित को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि उन्होंने कोटा की पत्रकारिता में अपनी अलग और सम्मानजनक पहचान कायम की है।

वरिष्ठ पत्रकारों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं केएल जैन के जन्मदिन पर अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा वरिष्ठ पत्रकार-लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार केडी अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डीएन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुधींद्र गौड़, राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर एवं वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला तथा एडवोकेट इकरामुद्दीन खान सहित अनेक पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

सभी ने ईश्वर से केएल जैन के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहें।