बांसवाड़ा । अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा के तत्वाधान में 12 सितम्बर 26 शनिवार को वैदिक शिक्षा के सरलतम अनुभूति के कर्मयोग सिद्धान्त पर व्याख्यान जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला प्रगति नगर में सायं 5 बजे से श्रीमद् भागवतम कार्यशाला में आयोजित होंगे।

आचार्य विश्व आत्मा दास ने बताया कि इस्कॉन से जुड़े वैदिक धर्म संस्कृति और जीवन मूल्यों के मीमांसक , प्रवर्तक श्री भक्ति आश्रम वैष्णव स्वामी महाराज का दो दिवसीय जिले का दौरा 12 एवं 13 सितम्बर को निर्धारित किया गया हैं।

आचार्य अभय गौरांग दास एवम् अभिनंदन निमाई दास ने बताया कि देश विदेश में गीता भागवत में जीवन जीने की सरल कलाओं को वैदिक शिक्षा के सरलतम अनुभूति के कर्मयोग सिद्धान्त पर व्याख्यान श्रीमद् भागवतम कार्यशाला में आयोजन इस्कॉन बांसवाड़ा द्वारा किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर आचार्य विश्व आत्मा दास ने बताया कि इस्कॉन से जुड़े वैदिक धर्म संस्कृति और जीवन मूल्यों के मीमांसक ,प्रवर्तक श्री भक्ति आश्रम वैष्णव स्वामी महाराज का राजस्थान दौरा में 9 से 11 सितंबर तक कोटा में सम्पन्न होने के बाद रतलाम मध्यप्रदेश में 11 एवम् 12 सितंबर को होने के बाद बांसवाड़ा में 12 एवं 13 सितम्बर को निर्धारित हुआ है।

यहां से वे चितौड़, भीलवाड़ा , अजमेर,पाली, जोधपुर में भ्रमण कर भागवत गीता के सरल जीवन मंत्रों के अनुभूति प्रयोग के माध्यम से कर्मयोग सिद्धान्त पर श्रीमद् भागवतम कार्यशाला में व्याख्यान देंगे।

इन दो दिनों में विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें शाम 5 बजे से हरिनाम संकीर्तन, भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक, तुलसी आरती, जप सत्र, दर्शन आरती, गुरु पूजा और गीता भागवत भागवतम क्लास, वैदिक मंत्र सूत्रों का सरलतम जीवन परिचय, दीक्षा कार्यक्रम होंगे।

साधिका श्रीमति रचना अरुण व्यास ने बताया कि भागवतम् महोत्सव कार्यशाला में आधुनिक जीवन में बढ़ते तनाव से मुक्त होकर आनन्द दाईं हर्षौल्लास से जीने हेतु भगवान् भागवतम के कर्म योग सिद्धान्त पर व्याख्यान देंगे।

जिसमें भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त होकर राजी खुशी से जीवन सूत्रों की व्याख्या वैदिक मंत्रों को सरलतम स्वरूप में की जाएगी।

श्रीमति व्यास ने बताया कि धूमधाम और समारोह पूर्वक मनाए जाने हेतु संगठनात्मक तैयारियां को आचार्य अभय गौरांग दास एवम् अभिनंदन निमाई दास की अगुवाई में कार्य विभाजन कर अन्तिम रूप दिया गया ।

इस हेतु आज सोमवार को सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा में भागवतम् महोत्सव हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु आचार्य विश्व आत्मा दास एवम् कुशाग्र निमाई दास के सानिध्य में साधक, साधिकाओं, श्रद्धालुओं कि ग्यारह समितियों में दायित्वों की समीक्षा रिव्यू बैठक कर कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया।

प्रारम्भ में आचार्य विश्व आत्मा दास ने बताया कि भगवान् योगेश्वर श्री कृष्ण, बलराम जी, राधा रानी , गौर निताई , श्रील प्रभुपाद जी के जीवन से सीख ले कर जीवन को तनाव रहित आनन्द दाईं बनाया जा सकता हैं।

*आध्यात्मिक चेतना के साथ दिन की शुरुआत करने पर जोर* इस अवसर पर आध्यात्मिक चेतना के साथ दिन की शुरुआत करने हेतु भागवतम महोत्सव कल शनिवार 12 सितम्बर कार्यशाला में शाम 5 बजे से हरिनाम संकीर्तन, भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक, तुलसी आरती, जप सत्र, दर्शन आरती, गुरु पूजा और गीता भागवत भागवतम क्लास, वैदिक सूत्रों का सरलतम जीवन परिचय, दीक्षा कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने आव्हान किया कि दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इसमें शामिल हों और अपने दिन को कृष्ण- भावना मय बनाएं।

इस अवसर पर बैठक में कृपाली भट्ट, पुनित कुशल,डिम्पल,सुनील, अरुण व्यास, सुरेश, नैमिष, अक्षी, शाबुनी मंडल,दीपिका, विभा, अर्चना अनिता, भारती, चैतन्य, खुशी त्रिवेदी, चरण वंदना दासी, श्रीमति रचना व्यास, मानस, पंड्या, कुशाग्र,ओड्रिला, शिल्पा, शुभम,वारिश, वंशी, रतन देवी ने भाग लिया।