जैसलमेर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 20 एवं 21 नवंबर 2026 को क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फतेहगढ़ में आदर्श विद्या मंदिर खेल मैदान में किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जेताराम, प्रधानाचार्य, आदर्श विद्या मंदिर फतेहगढ़, रामचंद्र, पंकज, सुरेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम स्थान पंकज कुमार एंड टीम एवं द्वितीय स्थान संदीप कुमार टीम ने, रस्साकशी बालिका वर्ग में नव्या टीम, ज्योति एंड टीम, लक्ष्मी एंड टीम ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लंबी कूद बालक वर्ग में ओमाराम एवं गजेंद्र सिंह, खेमाराम, मोतीलाल, लंबी कूद बालिका वर्ग में लीला, उर्मिला, नर्मदा चौधरी, 100 मीटर बालक वर्ग में ओमाराम, मोतीलाल, प्रकाश कुमार, 100 मीटर बालिका वर्ग में स्वरूप कंवर, कविता कंवर, अनुराधा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।