उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञानं महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की डीन डॉ सरला लखावत ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डीन डॉ लखावत ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर वे स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।