उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा एवं डॉ. अलका छाबड़ा ने 22 अगस्त को हॉवर्ड जॉनसन बाय विंडहैम, उदयपुर में आयोजित She Circle India के ग्रैंड लॉन्च समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर एससीआई चैप्टर–2, एससीआई येलो पेजेस एवं एससीआई मेंबर्स पोर्टल का शुभारंभ हुआ, वहीं गीताांजलि की डॉक्टरों की प्रोफाइल एवं शुभकामना संदेश भी विशेष स्मारिका में प्रमुखता से प्रकाशित रहे।
इस विशेष आयोजन में गीताांजलि मेडिकल कॉलेज की अन्य प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों की प्रोफाइल भी प्रकाशित की गई।
इनमें डॉ. अर्चना शर्मा (लैप्रोस्कोपिक गायनेकोलॉजिस्ट एवं इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ), डॉ. नलिनी शर्मा (प्रोफेसर एवं यूनिट हेड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग), डॉ. पूजा गांधी (इंफर्टिलिटी एवं लैप्रोस्कोपिक विशेषज्ञ), डॉ. नीलम काबरा तोष्णीवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ), डॉ. अलका छाबड़ा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसियोलॉजी विभाग) तथा डॉ. चारु शर्मा (पेन फिज़िशियन एवं पेन मेडिसिन विशेषज्ञ) शामिल रहीं।
गीताांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुबाला चौहान (विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर) तथा डॉ. अंजना वर्मा (वरिष्ठ प्रोफेसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) ने She Circle India के ग्रैंड लॉन्च समारोह के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। दोनों चिकित्सकों का ‘बेस्ट विशेज’ संदेश इस अवसर पर प्रकाशित विशेष स्मारिका में प्रमुखता से शामिल रहा।
“नया अध्याय • नए संबंध • नए अवसर” की थीम पर आधारित इस आयोजन ने चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़ी प्रेरणादायी महिलाओं को एक मंच पर जोड़ते हुए नेटवर्किंग, सहयोग और महिला नेतृत्व को नए आयाम प्रदान किए।