GMCH STORIES

गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित  सेमिनार संपन्न.....!

( Read 1127 Times)

06 Mar 26
Share |
Print This Page

गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित  सेमिनार संपन्न.....!

वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्युसर्स एसोसिएशन (WIFPA),मुंबई और सर्विस एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (SEPC), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार) की एक इकाई गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज ने पिछले दिनों अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय परिसर में गुजरात की मनोरंजन और मीडिया उद्योग पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सेमिनार में सरकारी अधिकारी, फिल्म जगत के दिग्गज, निर्माता, कलाकार, तकनीज्ञ और गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। गुजरात सरकार की सिनेमा और पर्यटन नीति फिल्म निर्माण के लिए सुविधाएं प्रदान करने का उद्देश्य रखती है, जिसमें वित्तीय प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे का विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर शामिल हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति और प्रचार प्रसार हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ताओं डॉ. जयंतीलाल गडा, डॉ. अभय सिन्हा, संदीप पटेल, डॉ. नेत्री त्रिवेदी, अभिषेक शाह, अभिषेक जैन ने अवसरों और मनोरंजन क्षेत्र में चुनौतियों पर अपने मूल्यवान सुझाव दिए। परिषद के मुख्य आयोजक सर्विस एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिलn के निदेशक डॉ. अभय कुमार सिन्हा, वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्युसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम शिर्के ने सुपरहिट फिल्म 'लालो' का उदाहरण देते हुए गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के बारे मे कहा कि आने वाले समय मे गुजराती फिल्म जगत एक अलग मुकाम हासिल करेगी। गुजरात युनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को उन्होंने प्रोत्साहन दिया और कार्यक्रम के आयोजक विफ्पा उपाध्यक्ष डॉ. हिराचंद दंड ने भी मनोरंजन उद्योग के भविष्य पर अपने मूल्यवान सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में गुजराती फिल्म उद्योग, फिल्म निर्माण के मुद्दे, सरकारी सब्सिडी, लेखकों और निर्देशकों की भूमिका और गुजरात में सिनेमा हॉल से जुड़ी समस्याओं व अन्य अतिरिक्त विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। गुजराती फिल्म स्टार हितेश कनोडिया, फिल्म 'लालो' की पूरी टीम और अन्य  कलाकारों ने इस सेमिनार और कांफ्रेंस में भाग लिया। वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्युसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना शर्मा, मानद महासचिव दिनेश आशिवाल, संयुक्त सचिव चांदनी गुप्ता, धर्मेंद्र मेहरा, मानद महासचिव फिल्म मेकर्स कॉम्बाइन और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया, अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष - फिल्म मेकर्स कॉम्बाइन, डॉ. प्रल्हाद खंडारे, कोषाध्यक्ष, श्रीमती चंदा पटेल, अखिल कोटक, कार्यकारी समिति सदस्य एवं गुजरात कार्यालय व्यवस्थापक हितेश आनंद उपस्थित थे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like