कोटा अदालत में जश्न का माहौल
कोटा बार के अध्यक्ष बनें भारत अड़सेलाः शंभू सोनी महासचिव, कैलाश बामनिया उपाध्यक्ष,
के डी अब्बासी
कोटा,दिसंबर। कोटा बार एसोसिएशन की हुए चुनाव में भारत सिंह अड़सेला अध्यक्ष बने। भारत सिंह अड़सेला को 697 वोट, गोपाल दत्त शर्मा 581, अतीश सक्सेना 107 व बृजराजसिंह चौहान को 104 वोट मिले।
भारत सिंह अड़सेला ने 116 मतों से जीत हासिल की।
कैलाश बामनिया बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने हैं। कैलाश को 890 वोट मिले। इमरान खान को 356 व चेतन कुमार पाराशर को 205 वोट मिले। कैलाश ने 534 वोटो से जीत हासिल की।
महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। शंभू सोनी को 904 वोट, अमित कुमार शर्मा को 317 वोट व बनवारी लाल गौतम को 252 वोट मिले। शंभू सोनी ने 587 वोट से जीत हासिल की।
सांस्कृतिक सचिव पद पर प्रतिभा सोनी ने 894 वोट लेकर जीत हासिल की है। अर्थ सचिव पद पर ऋषि राज नागर ने बाजी मारी है। ऋषि राज नागर को 761 वोट मिले है। पुस्तकालय सचिव पद पर फूल सिंह भाटी ने 7 वोट से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर उल्लास शर्मा ने बाजी मारी।
18 मेंसे 10 कार्यकारिणी सदस्य जीते
कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18 मेंसे 10 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जिनमें यश कुमार नागर ने 824,
अमोल श्रृंगी, ने 728, पिंकी शर्मा ने 725, हर्षित गौतम ने 707, कार्तिक गौतम ने 678, सपना तिवारी ने 677 अजय शर्मा ने 644,, हिना निम्बेल ने 636, हेमंत मालव
ने 602 व हितेश कुमार मेहता ने 547 वोट लेकर बाजी मारी।
चार महिला वकील जीती
इस चुनाव में 7 महिला वकीलों ने भाग्य आजमाया था। जिसमें से चार महिला वकीलों ने जीत हासिल की। प्रतिभा सोनी सांस्कृतिक सचिव बनी। जबकि पिंकी शर्मा, सपना तिवारी, हिना निम्बेल ने कार्यकारिणी सदस्य पद का चुनाव जीता।