GMCH STORIES

रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफ.एम. ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से आकाशवाणी जयपुर से किया उद्घाटन

( Read 790 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page
रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफ.एम. ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से आकाशवाणी जयपुर से किया उद्घाटन


जयपुर, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने गुरूवार को आकाशवाणी जयपुर परिसर से जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफ.एम. ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश में एफ.एम. ट्रांसमीटरों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। रामगढ़ ट्रांसमीटर से सीमांत क्षेत्र में लगभग 80 किलोमीटर की परिधि में रेडियो प्रसारण सुनिश्चित हो सकेगा। इससे लोगों को सूचना, शिक्षा तथा मनोरंजन के विविध कार्यक्रम सुनने को मिलेंगे।
इस अवसर पर श्री वैष्णव ने अपने संबोधन में प्रसार भारती का स्वरूप बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में रेडियो प्रसारण की प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ‘‘डिजिटल फर्स्ट’’ और ‘‘हाइपर लोकल’’ के मंत्र के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने सिस्टम के इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी प्रसारण से जोड़ने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने जयपुर में बनने वाले एआई डेटा सेंटर का जिक्र करते हुए इससे भविष्य की नींव बताया। उन्होंने प्रदेश में किए जा रहे रेलवे विकास का भी ब्यौरा दिया। श्री वैष्णव ने कहा कि इस वर्ष बजट में रिकॉर्ड 10 हजार करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न शहरों के रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास कार्यों की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य के छोटे-बड़े 200 रेलवे स्टेशनों के विकास और 46 का काम चल रहा है। इनमें से 85 बड़े स्टेशन हैं, जिन्हें भव्य रूप से पुर्न विकसित किया जा रहा है। ये स्टेशन जल्द ही तैयार हो जाएंगें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में 10 मल्टी मॉडल कॉर्गाे टर्मिनल भी तैयार हो चुके हैं, वहीं 6 अन्य मल्टी मॉडल कार्गाे टर्मिनल का काम चल रहा है जबकि 8 और टर्मिनल की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि कई नई रेल लाईनों की डबलिंग की जा रही हैं, वहीं कुछ स्थानों पर गेज परिवर्तन भी हो रहे है।
श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसार भारती के युवा अधिकारियों के साथ संवाद भी किया। कार्यक्रम को प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भी संबोधित किया। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसी संस्थाओं के लिए कहा कि ये जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई आवश्यक सेवाएं हैं। ये वस्तुस्थिति को समाज में व्यापक रूप तक पहुंचाती है। इसके बाद श्री वैष्णव एमएनआईटी पहुंचे। जहां उन्होंने तीन मैकर्स लैब, एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम प्रयोगशाला का धर्मेश शुभारंभ किया।
आकाशवाणी जयपुर परिसर में इस समारोह से जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल वर्चुअल रूप से जुड़े। इस अक्सर पर जयपुर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन भी मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like