GMCH STORIES

जिला कारागृह भीलवाड़ा में संगम विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित

( Read 494 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

जिला कारागृह भीलवाड़ा में संगम विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा, स्वस्थ जीवनशैली एवं मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला कारागृह, भीलवाड़ा में संगम विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने बंदियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। उन्होंने सभी बंदियों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी संजय शर्मा एवं रवि द्वारा बंदियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। बंदियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा योगाभ्यास के प्रति विशेष रुचि दिखाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने जेल अधीक्षक श्री शैलेन्द्र फौजदार एवं समस्त कारागृह स्टाफ का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (PRO)डॉ राजकुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारी हरीश शर्मा सहित विश्वविद्यालय एवं कारागृह के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like