उदयपुर। पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नवनियुक्त शहर जिला प्रभारी हरीश पाटीदार एवं सह प्रभारी संपत सांखला की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले दो वर्षों से युद्ध स्तर पर जनहित के कार्य कर रही है। इसी क्रम में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 15 दिनों तक एलईडी रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी का विधिवत स्वागत कर उनका विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया। बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदडा, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, शहर जिला प्रभारी हरीश पाटीदार एवं सह प्रभारी संपत सांखला ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए हैं तथा शेष तीन वर्षों में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों तक एलईडी रथ यात्रा को सफल बनाने हेतु संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जो विभिन्न नुक्कड़ सभाओं एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएंगे।
बैठक का धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री पारस सिंघवी द्वारा किया गया।
इस परिचयात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदडा, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मंडावत, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, रविंद्र श्रीमाली, रथ यात्रा संयोजक एवं उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत, तखत सिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा, किरण तातेड, दिग्विजय श्रीमाली, महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, जिला मंत्री तुषार मेहता, अशोक शर्मा, सपना कुड़िया, सिद्धार्थ शर्मा, प्रवक्ता भंवरलाल देवड़ा, मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत, कृष्णकांत कुमावत, अशोक नागदा, कार्यालय मंत्री मांगू सिंह रावत, नानालाल वया, मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।