GMCH STORIES

वरड़ा स्कूल में 'अनुगुच्छतु प्रवाह' शिविर का भव्य आगाज

( Read 525 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page
वरड़ा स्कूल में 'अनुगुच्छतु प्रवाह' शिविर का भव्य आगाज



उदयपुर, शहर के समीपस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा में ‘अनुगुच्छतु प्रवाह’ शीर्षक से आयोजित समाज सेवा शिविर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, जागरूकता एवं राष्ट्र सेवा का संदेश लेकर आया। विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी, स्वदेशी अपनाने तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरड़ा के प्रशासक दूल्हे सिंह देवड़ा, उप प्रशासक निर्भय सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए राष्ट्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप आमेटा, सृजनधर्मी शिक्षक हेमंत जोशी एवं श्रीमती अपूर्वा ने विद्यार्थियों के कैरियर व व्यक्तित्व निर्माण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

राठौड़ ने 'वोकल फॉर लोकल' पर दी वार्ता :

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व मोटिवेशनल स्पीकर संदीप राठौड़ ने विद्यार्थियों को “लोकल फॉर वोकल” और स्वदेशी वस्तुओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम योगदान होता है।

राठौड़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी विभिन्न जनहित एडवाइजरी को सरल एवं रोचक अंदाज में विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर हर नागरिक देशहित में बड़ा योगदान दे सकता है। कारपूलिंग अपनाना, ईंधन की बचत करना, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, आवश्यकता अनुसार वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचना तथा स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई और अतिथियों के अनुभवों एवं विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। शिविर संयोजक हेमंत जोशी ने बताया कि शिविर विद्यार्थियों के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, राष्ट्र प्रेम और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। आगामी दिनों में भी विशिष्ट व्यक्तियों की वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like