GMCH STORIES

जैन सोशल ग्रुप कुटुंब का प्रातःकालीन भ्रमण एवं ट्रैकिंग कार्यक्रम उत्साह के साथ सम्पन्न

( Read 427 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page
जैन सोशल ग्रुप कुटुंब का प्रातःकालीन भ्रमण एवं ट्रैकिंग कार्यक्रम उत्साह के साथ सम्पन्न

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप कुटुंब द्वारा रविवार को प्रातःकालीन भ्रमण, ट्रैकिंग एवं देव दर्शन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और पारिवारिक माहौल के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत सदस्यों ने आशापुरा माताजी मंदिर में दर्शन कर दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ की।

कार्यक्रम में कुटुंब परिवार के लगभग 60 दंपति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यों ने प्रातः भ्रमण, ट्रैकिंग, खेलकूद गतिविधियों और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, पारिवारिक सद्भाव और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

अल्पाहार व्यवस्था डॉ. विनय जैन द्वारा की गई, जिसके लिए सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार पारस खुर्दिया एवं मीनाक्षी खुर्दिया परिवार की ओर से प्रदान किए गए।

वहीं रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था संदीप घरबड़ा एवं निरुपमा घरबड़ा परिवार द्वारा की गई।

इस अवसर पर नवदंपति सदस्य वीरेंद्र कावड़िया-भावना कावड़िया एवं विमल कटारिया-सरिता कटारिया का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण नाहर, सचिव प्रीति मेहता एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र नाहर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like