GMCH STORIES

हुनर मेहंदी कोर्स प्रतियोगिता सम्पन्न..

( Read 340 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page


उदयपुर, अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की महिला विंग अंजुमन-ए-निस्वाँ के  तत्वावधान में आयोजित हुनर मेहंदी कोर्स के प्रथम सत्र का समापन गुरुवार को मेहंदी डिज़ाइन प्रतियोगिता के साथ हुआ। 40 दिनों तक चले इस मेहंदी कोर्स के तीनों बैच की लगभग 300 प्रतिभागी छात्राओं, महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और मेहंदी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के लिए बनाए 3 ग्रुप की प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए विभिन्न डिज़ाइनों का मूल्यांकन प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों द्वारा किया गया, जिसके आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिन्हे 21 जून को होने वाले अंजुमन ए निस्वाँ के भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं ने अंजुमन सदर मुख्तार अहमद कुरैशी, सेक्रेट्री मुस्तफा शेख, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर इक़रा फातमा, रुबीना शेख तथा मेहंदी आर्टिस्ट खुशनूर, सानिया, सबा, तनवी, ज़ीनत, अफ़शीन एवं शाइस्ता को तोहफे भेंट कर सम्मानित किया तथा सफलतापूर्वक कोर्स संचालन के लिए अंजुमन तालीमुल इस्लाम, अंजुमन-ए-निस्वाँ और पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता इंचार्ज नौशाद रिज़वी ने कहा कि हुनर मेहंदी कोर्स का उद्देश्य युवतियों में कौशल विकास को बढ़ावा देना और उन्हें स्वरोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like