GMCH STORIES

रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें

( Read 302 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न निदेशक मंडलों के गठन के लिये होटल साईं पैलेस में आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। क्लब की अध्यक्ष के रूप में इस बार महिला के हाथ में साक्षी डोडेजा को कमान सौंपी गई है। सचिव के रूप में अनिकेत शर्मा अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्ष 2027-28 के लिये आगामी अध्यक्ष के रूप में ऐश्वर्या सिंह का चयन किया गया है। नई टीम में अनुभवी एवं युवा सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष राघव भटनागर, डॉ. अनीता मोर्या को उपाध्यक्ष, पुनीत गखरेजा को कोषाध्यक्ष, शालिनी भटनागर को क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, अशोक वीरवाल को संयुक्त सचिव तथा सरवर वारसी को सार्जेंट-एट-आर्म्स की जिम्मेदारी दी गई है।
क्लब प्रशासन की जिम्मेदारी गजेंद्र चुंडावत, सदस्यता विभाग राजेश चुघ, रोटरी फाउंडेशन अशोक लिंजारा, सेवा परियोजना नवदीप सिंह नैय्यर, जनसंपर्क एवं छवि निर्माण रितु वैष्णव, व्यावसायिक सेवा सरिता सुनारिया तथा न्यू जनरेशन एवं अंतरराष्ट्रीय सेवा अर्जुन पालीवाल को सौंपी गई है।
इसी प्रकार साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की कमान स्वाति माखीजा, जल एवं स्वच्छता (वॉश) विभाग जगदीश पालीवाल, स्वास्थ्य, रोग निवारण एवं पोलियो विभाग डॉ. वत्सला सिंह, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग चिराग अग्रवाल, सोशल मीडिया, आईटी एवं माय रोटरी विभाग जितेंद्र शास्त्री तथा नशा मुक्ति अभियान की जिम्मेदारी रोशन जी को दी गई है। इसके अलावा आशीष जैन को फेलोशिप निदेशक एवं दिनेश गोठवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी रोटरी के सेवा, नेतृत्व और समाजोत्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेगी। नई टीम के गठन पर क्लब सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर साची डोडेजा ने कहा कि वर्ष 2026-27 के दौरान अपने संबोधन में क्लब के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों और टीम भावना से क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने एकजुट होकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस उद्देश्य से आगामी दो महीनों के भीतर एक फैमिली गेट-टुगेदर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिससे सदस्यों के बीच पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव बढ़ सके।
बैठक में क्लब की आगामी सेवा परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें नेतृत्व टीम और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।  
बैठक में बैठक में साक्षी डोडेजा, अनिकेत शर्मा, अशोक लिंजारा, राजेश चुघ, रितु वैष्णव, सरिता सुनारिया, डॉ. अनीता मोर्या, अशोक वीरवाल, गजेंद्र चुंडावत, वनदीप नैय्यर, जितेंद्र शास्त्री, दिनेश गोठवाल, सुनील माथुर, सरवर वारसी एवं आशीष जैन उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like