GMCH STORIES

हिन्दुस्तान जिंक की पहल से आस पास के क्षेत्र के युवक युवतियों को मिलेगा सुनहरा अवसर

( Read 2751 Times)

17 Feb 26
Share |
Print This Page
हिन्दुस्तान जिंक की पहल से आस पास के क्षेत्र के युवक युवतियों को मिलेगा सुनहरा अवसर

चित्तौडगढ़ हिन्दुस्तान जिं़क, वेदांता ग्रुप के तत्वावधान में चित्तौडगढ़ के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत विभिन्न सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने की योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी दिखाई। चित्तौडगढ के आस पास के क्षेत्र के गांव बिलिया, नगरी, अजोलिया का खेड़ा, पुठोली, चैगावाड़ी, सालेरा, भवानीपुरा, रोलाहेडा, गणेशपुरा, काशमोर, धनेत कलां, बोदियाना, सतपुड़ा, कंथारिया एवं अन्य गांवों के छात्र सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उत्सुकता से प्रतिभागिता कर रहे है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों चैगावाड़ी प्रशासक बहादुर सिंह राणावत, नगरी प्रशासक देवकिशन रैगर, सतपुड़ा राजेंद्र सिंह, अनुष्का ग्रुप से भूपेश परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को बैग एवं मासिक करेंट अफेयर्स पत्रिका अनुष्का टाइम्स वितरित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपनी समाहार शक्ति का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी और कहा कि यही सफलता की कुंजी है। वहीं सीएसआर हेड सुंदरराज ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अनुष्का ग्रुप की सराहना की। सुंदर राज ने अपने संबोधन में विद्यार्थी जीवन में अथक परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संसाधनहीन बचपन का उदाहरण देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और मजबूत संकल्प से व्यक्ति जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ग्रुप के भूपेश परमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह 100 दिवसीय योजना चंदेरिया क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अनुष्का ग्रुप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों को आगामी तीन माह तक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क चंदेरिया की सीएसआर टीम के एम गौरी, बुन्तु ओजस्विनी तथा अनुष्का ग्रुप से श्याम सुंदर नारानीवाल, दिलीप जैन, नीरज मौड़, शिव , अरुण माली, कृतिका शर्मा, गिरजा साल्वी, हिम्मत सिंह और गणेश देवासी सहित चंदेरिया परिधि क्षेत्र के 150 से अधिक युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like