GMCH STORIES

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वयं फील्ड में उतर कर अफसरों के साथ अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील का दौरा किया

( Read 868 Times)

04 Mar 26
Share |
Print This Page
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वयं फील्ड में उतर कर अफसरों के साथ अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील का दौरा किया

अजमेर /जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को स्वयं फील्ड में उतर कर जिले के अफसरों के साथ ऐतिहासिक आनासागर झील का दौरा किया।
उन्होंने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं तथा शहर से जुड़े विकास कार्यों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों से संबंधित प्रक्रिया तुरंत शुरू हो ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके। 

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर के संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आनासागर झील में मिट्टी निकालने के कार्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मौके पर जाकर विभागीय अधिकारियों की योजना को समझा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत झील से करीब एक मीटर तक मिट्टी निकाली जाएगी। इस पर करीब 78 करोड़ रूपए की लागत आएगी। देवनानी ने कहा कि झील में सभी तरफ से मिट्टी निकाली जाए ताकि बा​रिश का ज्यादा पानी झील में आ सके।

देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि शहर में चार नई सड़कों के विकास और विस्तार के प्रस्ताव तुरन्त तैयार किए जाए। इसके तहत नगर निगम के नए कार्यालय से लोहागल होते हुए नागौर हाईवे, स्टीफन चौराहे से माकड़वाली होते हुए नागौर हाईवे, पृथ्वीराज नगर से रातीडांग, चौरसियावास होते हुए नौसरघाटी तथा रेयान स्कूल से हाथीखेड़ा होते हुए वरूण सागर एवं खरेकड़ी रोड़ तक नई सड़क तैयार करवाई जाए। इसी तरह विजयराजे सिंधिया नगर के पास प्रगतिरत खेल स्टेडियम के कार्य की भी समीक्षा की गई। देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अजमेर के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड की डीपीआर जल्द तैयार की जाए। राज्य बजट में इसके लिए 3 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अजमेर निगम क्षेत्र में नए शामिल क्षेत्रों में सफाई एवं रोड़ लाइट्स की सही व्यवस्था की जाए। रामसेतू के नीचे पार्किंग जल्द शुरू करवाई जाए। केसर बाग पुलिया ऊंची करने तथा ब्रह्मपुरी नाले की सफाई एवं गहराई बढ़ाने के काम को प्राथमिकता से किया जाए। भीड़भाड़ और तंग रास्तों पर डीएमएफटी से स्वीकृत अग्निशमक उपकरण लगाए जाए। तत्काल सड़कों का पेचवर्क किया जाए। जिन क्षेत्रों में महिला शौचालय बनना प्रस्तावित है, वहां काम अविलंब शुरू किए जाए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like