GMCH STORIES

195 मिनट में 195 विश्व रिकॉर्ड का अद्भुत कारनामा

( Read 1830 Times)

05 Mar 26
Share |
Print This Page
195 मिनट में 195 विश्व रिकॉर्ड का अद्भुत कारनामा

उदयपुर के प्रसिद्ध स्वर्ण शिल्पी प्रोफेसर डॉ. इक़बाल सक्का ने एक अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने मात्र 195 मिनट में चांदी के विश्व के सबसे छोटे 195 तिरंगे झंडे बनाकर एक साथ 195 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि को सिंगापुर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है।

2 जनवरी 1965 को उदयपुर, राजस्थान में जन्मे प्रो. डॉ. इक़बाल सक्का ने अपनी सूक्ष्म शिल्पकला का अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए चांदी से बने तिरंगे झंडों का निर्माण किया। प्रत्येक झंडे की आकार मात्र 0.01 मिलीमीटर है। विशेष बात यह है कि इन्हें लेंस से देखने पर अशोक चक्र भी स्पष्ट दिखाई देता है, जो उनकी बारीक कारीगरी का प्रमाण है।

इन 195 तिरंगे झंडों को बनाने में कुल 200 मिलीग्राम चांदी का उपयोग किया गया। मात्र 195 मिनट में 195 झंडे बनाकर उन्होंने एक साथ 195 विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिए, जो अपने आप में एक अनोखा और ऐतिहासिक कारनामा माना जा रहा है।

इस उपलब्धि के बाद प्रो. डॉ. इक़बाल सक्का का नाम सिंगापुर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जा रहा है, जिससे उदयपुर सहित पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि को कला, कौशल और देशभक्ति के अद्भुत संगम के रूप में देखा जा रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like