GMCH STORIES

उदयपुर समाचार: प्रथम मंगलवार, 04 अगस्त 2026 रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 5

( Read 220 Times)

05 Aug 26
Share |
Print This Page

अगस्त को उदयपुर, 4 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को बुधवार, 5 अगस्त को जिला परिषद सभागार, उदयपुर में अपराह्न 2 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम उदयपुर तथा नगरपालिकाएं कानोड, भीण्डर, मावली, फतहनगर-सनवाड एवं वल्लभनगर के समस्त रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु पाबंद किया गया है।

---00--- माय भारत केंद्र, उदयपुर में स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार 7 अगस्त को उदयपुर, 4 अगस्त। माय भारत केंद्र, उदयपुर की ओर से नेशनल यूथ कॉर्प्स (एनवाईसी) योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए युवा स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुक्रवार 7 अगस्त को प्रातः 9 बजे माय भारत केंद्र, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी समीर खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ब्लॉक/जिला स्तरीय निवास प्रमाण-पत्र, नवीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है।

इसके अलावा, यदि अभ्यर्थी के पास सामाजिक कार्य या अन्य प्रासंगिक अनुभव से संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध हैं, तो वे उन्हें भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

साक्षात्कार के समय मूल दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

---00--- उदयपुर के सिमबाॅक्स ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान आर्मेनिया स्टार्टअप समिट में विश्व के शीर्ष-20 स्टार्टअप्स में बनाई जगह फोटो संलग्न उदयपुर, 4 अगस्त।

येरेवन, आर्मेनिया में आयोजित प्रतिष्ठित सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026 में राजस्थान सरकार के आई-स्टार्ट उदयपुर द्वारा इनक्यूबेटेड, उदयपुर के युवा उद्यमी नितेश त्रिपाठी और आयुष जानी द्वारा स्थापित एआई-संचालित वैश्विक व्यापार मंच सिमबाॅक्स ने विश्व के शीर्ष-20 स्टार्टअप्स में स्थान बनाकर भारत का गौरव बढ़ाया।

72 देशों के 1,000 से अधिक स्टार्टअप्स के बीच आयोजित इस वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और उद्यमशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक स्टार्टअप मानचित्र पर मजबूती से उभरकर सामने आया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करते हुए भारत के अनेक स्टार्टअप्स ने वैश्विक निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और मार्गदर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

सोलज़ेन सॉफ्टवेयर, ट्रेवेरोस फिनटेक, सेटलेक्स सर्विसेज, काइट, स्टूडेंट्स वॉयस, द बेसिक साइको,सिमबाॅक्स, येलो मैट्रिक्स, नियरबक्स, स्वस्थ स्मृति तथा पिकापूल सहित अनेक भारतीय स्टार्टअप्स ने समिट में भाग लिया।

इस वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत के सात स्टार्टअप्स विश्व के शीर्ष-20 में स्थान बनाने में सफल रहे। उ।

Udaipur First News 12 08 15 40 04-08-2026


Source : email_imap
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like