GMCH STORIES

GMCH :अंगदान जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया जीवनदान का संदेश

( Read 684 Times)

27 Jul 26
Share |
Print This Page
GMCH :अंगदान जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया जीवनदान का संदेश

उदयपुर, गीतांजली मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा रविवार प्रातः 7:30 बजे फतहसागर पाल पर आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, लोगों को अंगदान के महत्व से अवगत कराना तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस महान मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान गीतांजली डेंटल इंस्टीट्यूट एवं गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अंगदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अंगदान जागरूकता संदेश लिखे गुब्बारे आकाश में छोड़कर लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं गीतांजली मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने जागरूकता पथनाट्य एवं संवाद के माध्यम से बताया कि एक अंगदाता कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित नागरिकों ने सराहा और अंगदान के प्रति सकारात्मक संदेश ग्रहण किया।
कार्यक्रम में डॉ. संगीता गुप्ता (डीन, जीएमसीएच), डॉ. हरप्रीत सिंह (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमसीएच), डॉ. जितेंद्र हिरानी (डीएमएस, जीएमसीएच), डॉ. करुणा शर्मा (नोडल अधिकारी, अंग प्रत्यारोपण, जीएमसीएच) एवं राजेश मेहता (ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी संस्थानों के प्राचार्य (प्रिंसिपल) भी मौजूद रहे तथा उन्होंने अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like