GMCH STORIES

राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर में जिले की 132 गाइड्स कर रही सहभागिता

( Read 302 Times)

05 Aug 26
Share |
Print This Page
राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर में जिले की 132 गाइड्स कर रही सहभागिता

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र, उदयनिवास पर किया जा रहा है।

सीओ गाइड अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 132 गाइड्स अनुशासन और सेवा भावना के साथ सहभागिता कर रही हैं।

शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार परीक्षा के लिए दक्ष बनाते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।शिविर में गाइड्स ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित एवं समय की पालना करते हुए ध्वजारोहण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया तथा गाइड प्रतिज्ञा के साथ सेवा, सदाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं, नियम प्रतिज्ञा झंडा गीत प्रार्थना प्रत्येक दिन एक भलाई का कार्य करना, प्राथमिक उपचार, गांठें, बंधन, ध्वज शिष्टाचार, मानचित्र, कंपास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सेवा, टीम भावना तथा व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

शिविर संचालक अंजना शर्मा ने बताया कि राज्य पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि गाइड के अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है।

उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र का गंभीरता से लाभ उठाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वयं के स्वस्थ रहने के लिए बीपी सिक्स एक्सरसाइज योगा जुंबा एवं कालिका पेट्रोलियम टीम के द्वारा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई।

इस शिविर में शिप्रा चतुर्वेदी, मलकीत कौर, ऊषा शर्मा, मादुकता शर्मा,सरिता राणावत, मीनाक्षी दया, कौशल्या, सबा शौकत, दृष्टि गोड,वनिता जैन, मनजीत कंवर राठौड़, दिव्या राणा, रौनक औदिच्य, टीना चैधरी, रेखा जाट, मीता पालीवाल एवं नाजिया खान, शान्तिलाल सहित दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like