GMCH STORIES

डबल इंजन सरकार ने विकास की गंगा बहाई:- मान शंकर निनामा

( Read 403 Times)

16 May 26
Share |
Print This Page
डबल इंजन सरकार ने विकास की गंगा बहाई:- मान शंकर निनामा

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार ओर केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण कारी योजनाओं से आम ग्रामीण अंचल में जनजाति परिक्षेत्र में स्थानीय लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं।

यह कहना है पूर्व सांसद ओर वरिष्ठ भाजपा नेता मान शंकर निनामा का ।

निनामा आज ग्राम पंचायत अमरथून में ग्रामीण विकास रथ यात्रा के अंतर्गत सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थानीय युवाओं,ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने केंद्र ओर राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से विकास की आम ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कल्याण कारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित होने का आव्हान किया।

इस अवसर पर समारोह को विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पूर्व पंचायत मंत्री धन सिंह रावत ने संबोधित करते हुए नगदी फ़सल से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान किया 
श्री रावत ने युवाओं में बढ़ती नशा खोरी ओर उद्दंडता रोकने की पहल करने का आव्हान किया।

श्री रावत ने संबोधित करते हुए बताया कि आज का युग वैज्ञानिक युग है कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट ओर तकनीकी शिक्षा का जमाना है 
उन्होंने ग्रामीणों का आव्हान किया कि एक भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं हो ओर सभी ड्राप आऊट, धूमंतु ओर नव प्रवेशित विद्यार्थियो को स्कूल में प्रवेश दिलवा कर प्रवेशोत्सव को सफ़ल बनाते हुए उजियारी पंचायत बनाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर समारोह को ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त विकास कार्यों का ब्यौरा रखते हुए बीडीओ सा ने बताया कि आगे भी विकास योजना में कमी नहीं रखी जाएगी।

प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा ने महिलाओं को अधिकाधिक कल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया और जनता जल योजना, बिजली,सड़क, खाद,राशन, प्राप्ति की विस्तृत रूप रेखा सदन में उपस्थित लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही हैं।

इस अवसर पर समारोह को विभिन्न वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
संचालन ब्लॉक घाटोल के बीडीओ ने किया


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like