GMCH STORIES

भारत विकास परिषद ने मनाया  60 वा स्थापना दिवस

( Read 8259 Times)

11 Jul 23
Share |
Print This Page

भारत विकास परिषद ने मनाया  60 वा स्थापना दिवस

बाड़मेर।   विवेकानंद स्मारक पर परिषद के पाथेय स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर सदस्यो ने माल्यार्पण कर याद किया गया।
परिषद के प्रांतीय महासचिव डाक्टर प्रदीप राठी ने परिषद पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की, पूरे देश esa आज 1500 शाखाओं के माध्यम से परिषद सेवा और संस्कार के कार्य हेतु कृत संकल्पित हैं।
     प्रांतीय वित सचिव दिनेश कुमार सिंघवी ने कहा संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के द्वारा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण esa लगे सभी को स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई।
    प्रांतीय गुरुवंदन छात्र अभिनंदन के प्रकल्प प्रमुख किशोर शर्मा ने कहा कि 10 जुलाई 1963 को स्थापित परिषद आज 61 वें वर्ष की ओर अग्रसर हैं।देश में तीन लाख से अधिक सदस्य स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारतके ध्येय वाक्य को लेकर परिषद से जुड़ हैं।
    वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा के अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी ने सभी का धन्यवाद किया।
     इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक ताराचंद जाटोल, मुख्य शाखा के पुरुषोत्तम खत्री, अशोक गिगल, धनराज व्यास, संपत राज लूनिया,एडवोकेट किरण मंगल, भरत मुंदड़ा,राजेश बिंदल वीर दुर्गादास के सचिव दिनेश बंसल, कमल सिंहल, वित सचिव CA जितेंद्र बोथरा, भवानी किरी, सुरेंद्र शर्मा, हरीश जांगिड़, और  विश्व हिंदू परिषद के किशोर भार्गव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। मुख्य शाखा सचिव द्वारा सभी का मिठाई के साथ  बधाई दी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like