GMCH STORIES

153 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हुआ - मेहता

( Read 14834 Times)

24 Jul 23
Share |
Print This Page
153 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हुआ - मेहता

बाड़मेर भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा बाड़मेर एवं बाड़मेर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शाल्वी हॉस्पिटल अहमदाबाद के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सूराराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मां भारती पाथेय के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
             चौधरी ने परिषद द्वारा आयोजित जन सेवा के शिविर को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि जनता के रोग निवारण हेतु छोटे से छोटा कार्य एक पुनीत कार्य हैं। 
            प्रांतीय संरक्षक ताराचंद जाटोल ने अपने स्वागत उद्बोधन में परिषद का परिचय देते हुए बाड़मेर शाखा के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी और आगामी आयोजित होने वाले शिवरो को भी जानकारी दी।
          शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्रीकुंज पटेल ने अहमदाबाद के शेल्बी  हॉस्पिटल की सेवाओं की जानकारी देते हुए परिषद और बाड़मेर जन सेवा समिति द्वारा शिविर आयोजन के लिय आभार व्यक्त किया।
        परिषद द्वारा सभी चिकित्सको का शाल ओढ़ा कर सम्मान किया और सभी की स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
शाखा अध्यक्ष इंजी छगन लाल खत्री ने आभार व्यक्ति किया।
       सचिव हीरालाल मालू ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ,153 रोगियों की जांच कर उपचार दिया गया। शिविर में 20 प्रतिशत रियायत दर पर दवाइया उपलब्ध करवाई गई।
        शिविर में जिला समन्वयक ओमप्रकाश मेहता धनराज व्यास, राजेन्द्र बिन्दल, किशन गौड़ अशोक गिगल ,एडवोकेट रतनलाल सोनी किरण मंगल, भरत  मुंदड़ा, संपतराज लूणीया, एवं  हंसराज बिड़ला और संदीप जोशी की उपस्थिति रहे। 
       पंजीयन व्यवस्था पर उगमराज जांगिड़ मंच व्यवस्था भरत मुंदड़ा, पेयजल और समन्वय की सेवा किशन गौड ने प्रदान की  कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी किशोर शर्मा ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like