GMCH STORIES

फौजी भाइयों की कलाइयों पर सजी वात्सल्य बेटियों की राखियां

( Read 5669 Times)

31 Aug 23
Share |
Print This Page

फौजी भाइयों की कलाइयों पर सजी वात्सल्य बेटियों की राखियां

बाडमेर। परम शक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य सेवा केन्द्र बाडमेर की बालिकाओं ने जालिपा आर्मी की २२ गार्ड बटालियन में बुधवार को पहुंच फौजी भाइयों के राखियां बांधी। आर्मी के जवान नन्हीं मुन्हीं बालिकाओं को अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए। उन्होंने बालिकाओं को मीठाई खिलाकर भोजन करवाया व उपहार दिए।
    वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि जालिपा आर्मी के सीओ व उनकी धर्मपत्नी व जवानों की ओर से वात्सल्य सेवा केन्द्र से जुडी आदिवासी बालिकाओं को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बुलाया गया था। आश्रम की बालिकाओं ने फौजी भाइयों की पूजा कर उनके कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान साध्वी सत्यसिद्धा, वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, सचिव पुरूषोतम गुप्ता, सम्पतराज लूणिया, पुरूषोतम खत्री, ताराचंद जाटोल, मां भगवती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक टीकमचंद सुखपाल, उगमराज जांगिड, किशन गौड आदि उपस्थित रहे। वात्सल्य सेवा केन्द्र की बालिकाओं के साथ मां भगवती विद्या मंदिर की बालिकाओं ने भी जवानों व अधिकारियों के राखियां बांधी। इस दौरान जवानों ने बालिकाओं को उपहार दिए। भोजन करवाया व क्षेत्र का भ्रमण करवाया।    
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like