GMCH STORIES

एचडीएफसी बैंक को 'इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व 'इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग' का  पुरस्कार  मिला 

( Read 2212 Times)

31 Mar 26
Share |
Print This Page

एचडीएफसी बैंक को 'इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व 'इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग' का  पुरस्कार  मिला 

उदयपुर :  भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक को यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स- 2026 में 'इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व 'इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग' के रूप में सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों का आयोजन यूरोमनी पत्रिका द्वारा किया गया था। अपनी वेबसाइट पर यूरोमनी ने लिखा, 'सबसे सुरक्षित निजी बैंक: एचडीएफसी बैंक'।  भारत में सबसे सुरक्षित निजी बैंक के रूप में एचडीएफसी बैंक की पहचान तीन मुख्य क्षेत्रों, पूंजीगत लचीलापन, ऋण जोखिम के प्रति अनुशासित दृष्टिकोण, और मजबूत जोखिम प्रबंधन की नींव के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता के मजबूती पर आधारित है।

 एचडीएफसी बैंक ने इस वर्ष ‘प्रीमियर बैंकिंग के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक’ का खिताब हासिल किया है। यह उपलब्धि बैंक के प्रदर्शन, उत्पादों की विविधता, डिजिटल क्षमताओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति का परिणाम है। 

एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड - इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, प्राइवेट बैंकिंग, इंटरनेशनल बैंकिंग, डिजिटल इकोसिस्टम और बीएएएस, राकेश के. सिंह ने कहा, "हमें इस बात की खुशी है कि हमें ‘भारत का सबसे सुरक्षित निजी बैंक’ और ‘प्रीमियर बैंकिंग के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक’ के रूप में मान्यता मिली है। 

ये पुरस्कार हमारे ग्राहकों की सेवा के प्रति हमारी टीम की अटूट प्रतिबद्धता और उस भरोसे को दर्शाते हैं, जो ग्राहकों ने लगभग तीन दशकों से एचडीएफसी बैंक पर बनाए रखा है। हमारे रिलेशनशिप मैनेजर हमारे ग्राहकों की निवेश संबंधी विशिष्ट आवश्यकताओं और लक्ष्यों को समझने तथा उन्हें पूरा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हम अपने 'स्मार्ट वेल्थ' एप्लिकेशन के माध्यम से धन प्रबंधन (वेल्थ मैनेजमेंट) के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं। यह एप्लिकेशन ग्राहकों के विभिन्न वर्गों को एक अत्यंत व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है और धन प्रबंधन की सुविधा को सभी के लिए सुलभ बनाता है।" 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like