बेंगलुरु के उभरते सितारे और शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा इन दिनों मैदान के बाहर अपने एक अलग अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। अपने शांत और संयमित खेल के लिए पहचाने जाने वाले जितेश का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह बार-बार ‘WOW’ कहते नजर आते हैं।
वीडियो की शुरुआत एक डोरबेल से होती है, जहां दरवाज़ा खुलते ही जितेश का सामना KFC के नए Crispy ShaWOWrma Wrap से होता है। पहले पल में सरप्राइज़ और हल्की उलझन दिखाई देती है, लेकिन जैसे ही वह इसका पहला बाइट लेते हैं, उनका रिएक्शन तुरंत बदल जाता है।
मुस्कुराते हुए वह कहते हैं, “ShaWOWrma… शर्मा… ShaWOWrma with Sharma!”
वीडियो आगे बढ़ता है तो यह साफ हो जाता है कि यह सिर्फ एक पल का रिएक्शन नहीं है। विकेटकीपिंग ड्रिल्स के बीच ब्रेक हो या वर्कआउट के दौरान का समय—जितेश अलग-अलग मौकों पर इसी के साथ नजर आते हैं। यहां तक कि दिन खत्म होने के बाद भी इसका असर बना रहता है और जितेश नींद में भी “ShaWOWrma with Sharma” बुदबुदाते दिखते हैं, जिससे वीडियो का ट्रीटमेंट और भी मज़ेदार हो जाता है।
फैंस ने भी इस अंदाज़ को पसंद किया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इसे उनका “सबसे अलग और एंटरटेनिंग साइड” बताया है, जो मैदान पर दिखने वाली उनकी पर्सनालिटी से काफी अलग है।
जितेश शर्मा कहते हैं, “मैदान के बाहर मैं स्वाद और सुकून को प्राथमिकता देता हूं। मेरे लिए खाना ऐसा होना चाहिए जो कभी भी, कहीं भी आसानी से एंजॉय किया जा सके—और जो हर बार एक अच्छा एहसास दे।”
खिलाड़ियों का ऑफ-फील्ड कंटेंट लगातार फैंस के साथ जुड़ने का एक अहम जरिया बनता जा रहा है। जितेश शर्मा का यह नया अंदाज़ भी उसी कड़ी में एक ताज़ा और एंटरटेनिंग उदाहरण बनकर सामने आया है।