GMCH STORIES

बीसीआई युवा की नई टीम घोषित — मीनाक्षी पालीवाल बनीं प्रेसिडेंट, युवाओं को मिलेगा नया लीडरशिप प्लेटफॉर्म

( Read 1127 Times)

09 May 26
Share |
Print This Page

बीसीआई युवा की नई टीम घोषित — मीनाक्षी पालीवाल बनीं प्रेसिडेंट, युवाओं को मिलेगा नया लीडरशिप प्लेटफॉर्म

युवा शक्ति को मिलेगा नई दिशा और नेटवर्किंग का मंच — बीसीआई युवा की कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर।
देश के तेजी से आगे बढ़ रहे बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने अपने यूथ विंग “बीसीआई युवा” की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन ने युवाओं को बिजनेस, लीडरशिप, फिटनेस और सोशल एक्टिविटीज से जोड़ने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिट इंडिया एम्बेसडर (राजस्थान) एवं मेटाफिट वेलनेस / एम वेलनेस बाजार की फाउंडर एंड सीईओ मीनाक्षी पालीवाल को बीसीआई युवा का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं एक्स एयरफोर्स ऑफिसर रोहित पालीवाल को सेक्रेटरी तथा सीए दिनेश खेरोदिया को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई युवा का उद्देश्य ऐसे युवाओं को एक प्रभावशाली मंच देना है, जो बिजनेस, फिटनेस, लीडरशिप और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम युवाओं को जोड़ते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी।

नवनियुक्त प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने कहा कि बीसीआई युवा आने वाले समय में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करेगा और उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप, सेल्फ ग्रोथ और लीडरशिप की दिशा में प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि खुद का विजन और पहचान बनाना चाहता है, और बीसीआई युवा इसी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

सेक्रेटरी रोहित पालीवाल ने कहा कि टीम अनुशासन, समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी, जबकि ट्रेजरर सीए दिनेश खेरोदिया ने युवा उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को बेहतर नेटवर्किंग एवं ग्रोथ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की बात कही।

बीसीआई युवा की नई कार्यकारिणी को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को उम्मीद है कि यह टीम आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणादायक और प्रभावशाली मंच साबित होगी


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like