GMCH STORIES

श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी के बीज, फसल सुरक्षा और पोषण उत्पाद पेश किए

( Read 508 Times)

04 Jun 26
Share |
Print This Page

श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी के बीज, फसल सुरक्षा और पोषण उत्पाद पेश किए

उदयपुर  : डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के प्रभाग, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने आधुनिक फसल सुरक्षा एवं स्पेशलटी प्लांट न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स और सब्ज़ियों केबीज लॉन्च किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में हुआ, जहाँ इस क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर इन आधुनिक समाधानों के लॉन्च के अवसर पर इकट्ठा हुए। इसके अलावा, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने यूट्यूब लाईव स्ट्रीम के माध्यम से बड़ी संख्या में ऑनलाइन दर्शकों तक भी पहुँच बनाई। इस अवसर पर 2000 डीलरों ने श्रीराम हाइब्रिड बीज योजनाओं के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया।
अपने फसल सुरक्षा पोर्टफोलियो को मज़बूत बनाने के लिए, कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट्स श्रीराम सेनकुशा और श्रीराम ज़ार्विन की घोषणा की है, जो उभरती विश्वस्तरीय तकनीकों को भारतीय किसानों तक पहुँचाने की श्रीराम की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ये समाधान ग्लोबल इनोवेटर्स की पेटेंटेड तकनीकों का उपयोग कर बेहद सावधानी से विकसित किए गए हैं, ताकि भारतीय किसान अपनी आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फसलों को कीटों, कीटाणुओं और बीमारियों से सुरक्षित रख सकें। श्रीराम सेनकुशा एक जापानी इनोवेशन है, जो उच्च-मूल्य वाली कृषि एवं बागवानी फसलों को लेपिडोप्टेरन कीटों एवं थ्रिप्स से सुरक्षा प्रदान करता है। 1-डेप्री-हार्वेस्ट इंटरवल (पीएचआई) से डिज़ाइन किया गया, श्रीराम सेनकुशा, कीटों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित होने की संभावना को कम कर देता है। इसका ट्रांसलैमिनर एक्शन और 30-मिनट की रेन-फ़ास्टनैस (बारिश में भी असरदार रहने की क्षमता) फसलों को बेहतर सुरक्षा देकर उन्हें स्वस्थ बनाते हैं, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है। इसी तरह श्रीराम ज़ार्विन एक पेटेंटेड फंगीसाईड है, जिसे श्रीराम फ़ार्म सॉल्युशन्स द्वारा भारत में पहली बार लॉन्च किया गया है। श्रीराम ज़ार्विन एक विश्व-प्रसिद्ध और पेटेंटेड मॉलिक्यूल पर आधारित है, जिसका उपयोग बागवानी फसलों में ‘लेट ब्लाइट’और ‘डाउनी मिल्ड्यू’को नियंत्रित करने के लिए किया जाताहै।
स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन (एसपीएन) सेगमेंट में, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने श्रीराम फर्मप्लस और श्रीराम सिम्बियो पेश किए हैं। श्रीराम फर्मप्लस एक रेवोल्युशनरी प्रोडक्ट है। इसमें इस्तेमाल की गई सिलिकॉन-फोर्टिफाइड तकनीक उपज की गुणवत्ता और शेल्फ-लाइफ को बढ़ाती है। श्रीराम सिम्बियो एक आधुनिक जैविक समाधान है, इनोवेटिव ऑर्गेनिक कार्बन कैरियर्स से युक्त यह प्रोडक्ट मिट्टी के 360° स्वास्थय को सुनिश्चित करता है। यह मिट्टी में मौजूद ज़रूरी पोषक तत्वों जैसे फास्फोरस, आयरन और जिंक को पौधों के लिए सुलभ बनाता है। अपने बेहतरीन परफोर्मेन्स के चलते ये सभी प्रोडक्ट्स खेती के लिए बेहद उपयोगी हैं, तथा किसानों की  उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने में मदद करते हैं। वैजीटेबल सीड सेगमेन्ट यानि सब्ज़ियों के बीज की बात करें तो श्रीराम किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने ‘अर्ली पिकिंग हाइब्रिड टमेटो सीड- श्रीराम 2628’ लॉन्च किया है; यह बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाला हाइब्रिड बीज है, जो गुणवत्ता केसाथ-साथ अच्छी पैदावार भी देता है।
संजय छाबड़ा, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर और बिज़नेस हैड, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने कहा कि श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स के लिए, इनोवेशन सिर्फ़ एक लक्ष्य नहीं बल्कि हर उस किसान से हमारा वादा है जिसे हम अपनी सेवाएं प्रदान करतेे हैं। इन नए प्रोडक्ट्सका लॉन्च कृषि को नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आधुनिक बीजों, फ़सल सुरक्षा और पोषण समाधानों को सीधे किसानों की पहुंच मेंलेकर आए हैं, इससे वे न सिर्फ़ बेहतर फ़सलें उगा सकेंगे बल्कि अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकेंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like