GMCH STORIES

लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ को मिला नया नेतृत्व

( Read 359 Times)

02 Jun 26
Share |
Print This Page
लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ को मिला नया नेतृत्व


उदयपुर। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। क्लब की साधारण सभा में नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन लायन एल.सी. सचान ने नई कार्यकारिणी की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर अनुमोदित किया।
नई कार्यकारिणी में लायन सुरेश सिसोदिया को अध्यक्ष, लायन अनिल वेद को सचिव एवं लायन फतेहलाल जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन कपूर सी. जैन को आगामी वर्ष के लिए जोन चेयरमैन मनोनीत किया गया।
नई टीम के चयन की घोषणा होते ही क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सेवा, सामाजिक सरोकारों और क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में क्लब समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां क्लब सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा समर्पित कार्यकाल की कामना की। सेवा, समर्पण और नेतृत्व के नए संकल्प के साथ लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई टीम 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like