GMCH STORIES

बीसीआई कनेक्ट 2.0 आज, अशोका ग्रीन में जुटेंगे बीसीआई के सभी चैप्टर्स के मेम्बर्स, एप और वेबसाइट की लांचिंग भी आज : मुकेश माधवानी

( Read 739 Times)

27 Jun 26
Share |
Print This Page

बीसीआई कनेक्ट 2.0 आज, अशोका ग्रीन में जुटेंगे बीसीआई के सभी चैप्टर्स के मेम्बर्स, एप और वेबसाइट की लांचिंग भी आज : मुकेश माधवानी

बिजनेस नेटवर्किंग और सम्मान समारोह होगा आकर्षण का केंद्र

उदयपुर। बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल एक्सचेंज और उद्यमियों के बीच सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई ) द्वारा बीसीआई कनेक्ट 2.0 का आयोजन आज 27 जून को शाम 5 बजे अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य एक साथ शामिल होकर व्यवसायिक अवसरों, सहयोग और विकास के नए आयामों पर चर्चा करेंगे।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 2.0 के दौरान बीसीआई के एप और वेबसाइट की लांचिंग भी की जाएगी। साथ ही, सभी प्रेसीडेन्ट्स और चैप्टर्स के मेम्बर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 2.0 केवल एक बैठक नहीं बल्कि ऐसा मंच है जहां विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी, उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप उद्यमी एक-दूसरे से जुड़कर नए व्यापारिक अवसरों का निर्माण करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में देवेंद्र सिंह करीर, मीनाक्षी पालीवाल, संजीव पटवा, पीयूष कोठारी, डॉ. पूजा देविजा, हीना पथिक, शालिनी उपाध्याय, लोकेश जोशी, आलोक गुप्ता, अंकित सिसोदिया एवं रोहित पालीवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। यह सभी सदस्य आयोजन की मैनेजमेंट टीम के रूप में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को अपना बिजनेस इंट्रोडक्शन प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। इससे सदस्यों को अपने उत्पादों, सेवाओं और विशेषज्ञता को अन्य उद्यमियों के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। साथ ही सदस्यों के बीच रेफरल शेयरिंग, सहयोग और नए व्यापारिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह रहेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। बीसीआई का मूल मंत्र “कनेक्ट, कोलाब्रेट एंड ग्रो” है और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए संगठन निरंतर ऐसे मंच तैयार कर रहा है जहां व्यवसायी एक-दूसरे की सफलता के भागीदार बन सकें। बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है बल्कि विश्वास, सहयोग और सामूहिक विकास पर आधारित एक मजबूत बिजनेस कम्युनिटी का निर्माण करना है।

बीसीआई प्रबंधन ने सभी चैप्टर्स के सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर इस भव्य नेटवर्किंग कार्यक्रम का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like