GMCH STORIES

शूटिंग में डी पी एस के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

( Read 757 Times)

23 Jun 26
Share |
Print This Page

शूटिंग में डी पी एस के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

दिल्ली पब्लिक स्कूलउदयपुर के होनहार खिलाड़ियों ने हाल ही में जयपुर में आयोजित 24वीं जिला स्तरीय राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

कक्षा बारहवीं की मनुश्री चौधरी ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बालिका वर्ग में 395 स्कोर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा दसवीं की कृषा सोनी ने 387 स्कोर और कक्षा नवमीं की इलिना नैनावटी ने 379 स्कोर प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की।

दस मीटर राइफल शूटिंग बालक वर्ग में कक्षा दसवीं के अदम्य भार्गव 378 स्कोरकक्षा आठवीं के रुद्र आदित्य ने 385 स्कोरईशान मेहरा ने 380 स्कोरत्रिधमन सिंह झाला ने 361 स्कोरदक्षराज सिंह चुंडावत ने 378 स्कोरकक्षा सातवीं के केशवराज सिंह झाला 375 स्कोर तथा होताब्यादित्य सिंह झाला तथा तेजस्वी चौधरी ने 361 स्कोर प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।

पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कार्तिक राज सिंह राठौड़ ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 350 स्कोर और 25 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में 300/257 स्कोर तथा विनय प्रताप सिंह जादौन ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में 300/260 स्कोर हासिल किए। खिलाडियों ने अपनी सूझबूझएकाग्रता तथा परिश्रम से जीत अपने नाम दर्ज की और आगामी माह में देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित हुए।

विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन श्री गोविन्द अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी खिलाड़ियों ने डीपीएस की शूटिंग रेंज में कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष की बात है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवालप्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने की खुशी में हार्दिक बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता में सफलता हेतु शुभकामनाऍं दीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like