GMCH STORIES

प्रोफेसर अमरीक सिंह ने रामदेवरा, जैसलमेर में सामाजिक एकता कार्यक्रम में की शिरकत

( Read 443 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page

प्रोफेसर अमरीक सिंह ने रामदेवरा, जैसलमेर में सामाजिक एकता कार्यक्रम में की शिरकत

रामदेवरा, जैसलमेर में आयोजित सामाजिक एकता कार्यक्रम में प्रोफेसर अमरीक सिंह ने शिरकत की। इस भव्य आयोजन में सर्व समाज के लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन United Global Peace Foundation के चेयरपर्सन श्री मेघराज सिंह रॉयल के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर अमरीक सिंह, डॉ. विक्रांत सिंह तोमर, और अन्य प्रमुख वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, भारतीय ज्ञान परंपरा, स्थानीय कला कौशल, कृषि, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने बदलती दुनिया के संदर्भ में समाज की भूमिका और एकता को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

श्री मेघराज सिंह रॉयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक एकता ही देश की प्रगति का आधार है। कार्यक्रम ने स्थानीय समुदायों को जोड़ने, उनकी कला और कौशल को प्रोत्साहित करने, और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को उजागर करने का कार्य किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like