GMCH STORIES

सीपीएस विद्यार्थियों का शानदार परिणाम

( Read 8063 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page
 सीपीएस विद्यार्थियों का शानदार परिणाम

:

उदयपुर, : सत्र 2025–26 के लिए घोषित सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम में सीपीएस विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय देते हुए शानदार अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की छात्रा साम्या सिंधवी ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं शिफा डायर ने 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। सामूहिक रूप से यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाती है।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्रशासक श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़ एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे निरंतर प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like