GMCH STORIES

सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

( Read 583 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page
सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

                 सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा अन्वी मेहता ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं संस्कृति भनावत (95.8%) और यौगिक भटनागर (95.2%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गौरांग शाह और प्रांशु पालीवाल ने भी 95% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डीसूज़ा ने बताया कि इस शानदार परिणाम के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी:

      अन्वी मेहता, संस्कृति भनावत, यौगिक भटनागर, गौरांग शाह, प्रांशु पालीवाल, भाविनी भावसार, नव्या जैन, नयोमी मेनारिया, रुद्र प्रिया पालीवाल, माही जैन, प्रभलीन कौर कालरा, योगराज सिंह शाक्तावत, श्रेष्ठ सुमन, रुपीन जैन, वांशी बडाला, अक्षांश जोशी, गगन शर्मा, काव्या टाक, अंजलि असवानी, यथार्थ मीणा, गर्व पगारिया, लोहिताक्ष पनेरी, प्रवर गुप्ता, प्रनीत सिंह सोलंकी, अनुष्का झा, सुभी मिश्रा, तन्वी जैन, ध्रुवी गोकलानी, सृष्टि माहेश्वरी, श्रद्धा शर्मा, अनिकेत माथुर, यशिका जैन, जैनम जैन, अविशा अधोलिया, हर्षिल सुखवाल, दिव्या पालीवाल, इशानी लोहार, अगस्त्य भट्ट, आराध्या चौधरी, जयवर्धन सिंह राणावत, शुभम स्वर्णकार, तनमय जरौली, ध्रुव चौधरी, ध्यान भट्ट, चिदानंद डोरा, लक्ष्य छाजेड़, पलाश शर्मा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से गौरवान्वित है और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like