GMCH STORIES

सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सृजन

( Read 767 Times)

04 Jun 26
Share |
Print This Page
सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सृजन

उदयपुर। सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र सृजन सिंह देओल ने जयपुर में 1 जून से 3 जून 2026 तक आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।  मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में सृजन ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक अपने नाम किए। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य टीम में किया गया है। अब सृजन सिंह देओल 14 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
     विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा ने सृजन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सृजन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय परिवार ने सृजन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like