GMCH STORIES

साई तिरूपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 13 जून को

( Read 141 Times)

11 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर : उमरड़ा स्थित साई तिरूपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह शनिवार 13 जून को मेवाड़ बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जायेगा। कुलपति प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर ने बताया कि समारोह में विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नाकोत्तर तथा पीएच. डी. छात्रों को डिग्री तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किए जायेंगे। विश्वविद्यालय में दक्षिणी राजस्थान के अग्रणी मेड़िकल कॉलेज व हॉस्पीटल पिम्स के अलावा नर्सिंग, फार्मेसी, फिज़ीओथेरपी, पेरामेडिकल, प्रबंधन, फैशन डिज़ाइनिंग, कंप्युटर साइन्सेस तथा अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित कॉलेज संचालित हैं। समारोह के मुख्य अतिथि  र. ना. टै. मेडिकल कॉलेज उदयपुर के प्रिंसिपल एण्ड कन्ट्रोलर डॉ. राहुल जैन होंगे तथा अध्यक्षता चेयपर्सन  आशीष अग्रवाल, सी.ई.ओ. श्रीमती शीतल अग्रवाल तथा एम.डी. नमन अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र जैन द्वारा किया जायेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like