GMCH STORIES

बाबा रामदेव पीर के भक्त तिलोकचंद कोठारी Tilok Kothari की अनूठी भक्ति

( Read 801 Times)

20 Apr 26
Share |
Print This Page

बाबा रामदेव पीर के भक्त तिलोकचंद कोठारी Tilok Kothari की अनूठी भक्ति

मुंबई,  बाबा रामदेव पीर जी के प्रति गहरी आस्था और अटूट श्रद्धा रखने वाले समाजसेवी और बॉलीवुड फिल्म निर्माता श्री तिलोकचंद कोठारी ने एक बार फिर से बाबा रामदेव पीर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पिछले 38 वर्षों से लगातार बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे तिलोकचंद ने बताया कि उनकी हर मनोकामना बाबा रामदेव पीर की कृपा से पूर्ण होती रही है।


तिलोकचंद ने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से हर हर महीने की शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर, चाहे वे देश के किसी भी कोने में हों, हर हाल में बाबा रामदेव पीर पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं। अब तक वे 132 “एक सौ बत्तीस दूज” के मासिक दर्शन पूर्ण कर चुके हैं, जो अपने आप में एक अनूठा संकल्प और अनुशासन का उदाहरण है।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव पीर के जीवन पर एक बॉलीवुड हिंदी फिल्म बनाने की घोषणा भी की। इस फिल्म में बाबा रामदेव पीर के जीवन से जुड़े धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक बाबा के संदेश और चमत्कार पहुंच सकें।

तिलोकचंद ने बताया कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि उनकी अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। हर वर्ष वे सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, जिसमें तपती गर्मी, सर्द हवाएं और लंबी दूरी की कठिनाइयाँ भी उन्हें रोक नहीं पातीं।

बाबा रामदेव के भक्त तिलोकचंद की इस अनूठी भक्ति को समाज में प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है। उनकी इस यात्रा को पूरा करने के लिए उनके परिवार और समाज के लोग भी उनके साथ खड़े हैं।
बाबा रामदेव पीर जन्म विक्रम संवत 1409 में चैत्र सुदी पंचमी को जैसलमेर जिले के रामदेवरा में एक राजपूत परिवार में हुआ था। रामदेव सभी मनुष्यों की समानता में विश्वास करते थे, चाहे वे ऊँच-नीच के हों, धनी हों या गरीब। वे पीड़ितों की मनोकामनाएँ पूरी करके उनकी सहायता करते थे। उन्हें अक्सर घोड़े पर सवार दिखाया जाता है।

#Jaibabaramdevpir
#Ramapirbabakijai
#Babaramdevpirkikrupa
#Pirokepirramapir
#Babaramdevjikijaiho
#producertilokchand
 Tilok Kothari


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like