GMCH STORIES

Jazba Bharat Awards 2026 की घोषणा, 31 मई को Anjuman-I-Islam, मुंबई में होगा भव्य आयोजन

( Read 822 Times)

02 May 26
Share |
Print This Page

Jazba Bharat Awards 2026 की घोषणा, 31 मई को Anjuman-I-Islam, मुंबई में होगा भव्य आयोजन

मुंबई: Tamanna Charitable Trust के बैनर तले, Divyang Wheelchair Cricket Association और Virya Foundation के सहयोग से 1 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें Jazba Bharat Awards 2026 की आधिकारिक घोषणा की गई।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से मीडिया के समक्ष इस आगामी आयोजन की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Padmashri Awardee Dr. Zahir Kazi, President Anjuman-I-Islam उपस्थित रहे। उनके साथ इक़बाल मेमन (Officer), यूसुफ अबरहानी और राशिद सुतारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Anjuman-I-Islam इस पहल को पूरे दिल से समर्थन दे रहा है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग (specially abled) और वंचित वर्ग (have-nots) के लोगों को सहयोग देना है।

Padmashri Awardee Dr. Zahir Kazi, President Anjuman-I-Islam ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में विशेष सहयोग प्रदान किया है।

आयोजकों ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से दिव्यांग प्रतिभाओं को मंच देने और उनके हुनर को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि उन्हें पहचान और सम्मान मिल सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई कि Jazba Bharat Awards 2026 का मुख्य कार्यक्रम 31 मई 2026 को Anjuman-I-Islam, CST, मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा Wheelchair Cricket Match का आयोजन किया जाएगा और उसके पश्चात भव्य Award Ceremony संपन्न होगी।

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही और इस पहल को व्यापक सराहना मिली।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like