GMCH STORIES

* फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी के बढ़ते कदम......!

( Read 598 Times)

22 Jul 26
Share |
Print This Page

* फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी के बढ़ते कदम......!

ट्रेडिशनल अंदाज और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत संगम : 'याशना कलेक्शन’ ने पूरे किए दो साल

फैशन की दुनिया में भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल पेश करने वाली मशहूर फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी के द्वारा संचालित याशना कलेक्शन के तरफ से मुंबई स्थित इनॉर्बिट मॉल में खूबसूरत साड़ियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। 16 अगस्त तक आयोजित इस विशेष इवेंट में भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन के बीच खूबसूरत संतुलन तलाशने वाली महिलाओं के लिए पारंपरिक भारतीय साड़ियों से लेकर डिजाइनर और हस्तनिर्मित साड़ियों तक की खूबसूरत रेंज उपलब्ध है, जिसे अलग-अलग मौकों और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विदित हो कि गोरेगांव वेस्ट के आजाद नगर स्थित वैभव बिल्डिंग की शॉप नंबर 24 में संचालित 'याशना कलेक्शन’ साड़ी स्टोर ने अपने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। बेहद कम समय में याशना कलेक्शन ने साड़ी प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। याशना कलेक्शन में ब्राइडल साड़ियां, बनारसी सिल्क साड़ियां, कांजीवरम सिल्क साड़ियां, कस्तूरी ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियां, क्लासिक हैंडलूम साड़ियां, जरी की साड़ियां, जॉर्जेट साड़ियां, डिजाइनर साड़ियां और हस्तनिर्मित साड़ियां उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ब्राइडल कलेक्शन, बनारसी सिल्क कलेक्शन, कांजीवरम कलेक्शन, कस्तूरी सिल्क कलेक्शन, हैंडलूम कलेक्शन, जरी कलेक्शन, जॉर्जेट कलेक्शन, डिजाइनर साड़ी कलेक्शन और हस्तनिर्मित साड़ी कलेक्शन भी ग्राहकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं। याशना कलेक्शन की खूबसूरती और खास डिजाइन केवल स्टोर तक सीमित नहीं हैं। इसकी डिजाइनर साड़ियों को रैंप शो और फैशन वॉक में भी प्रदर्शित किया जा चुका है। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित एक फैशन शो में याशना कलेक्शन की साड़ियों ने अपनी खूबसूरती और आकर्षक डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचा। इसके अलावा मुंबई के घाटकोपर में भी याशना कलेक्शन की साड़ियों को प्रदर्शित किया जा चुका है। फैशन और परंपरा के इस खूबसूरत संगम को ग्राहक ऑनलाइन भी आसानी से अपना बना सकते हैं। याशना कलेक्शन की वेबसाइट के माध्यम से अपनी पसंद की साड़ी ऑनलाइन ऑर्डर की जा सकती है। इसके अलावा इंस्टाग्राम के जरिए भी कलेक्शन देखकर अपनी पसंद की साड़ी का ऑर्डर किया जा सकता है। फैशन डिजाइनर आयशा शेट्टी अब याशना कलेक्शन को और अधिक विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनका उद्देश्य भारतीय साड़ी की खूबसूरती और समृद्ध परंपरा को नए फैशन ट्रेंड्स के साथ जोड़कर देशभर की महिलाओं तक पहुंचाना है। यही वजह है कि याशना कलेक्शन में शादी, पारिवारिक समारोह, त्योहार और अन्य खास मौकों के लिए साड़ियों की खूबसूरत रेंज देखने को मिलती है। आयशा शेट्टी कहती हैं, “मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि याशना कलेक्शन में आने वाली हर महिला को उसकी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप कुछ खास मिले। साड़ी पहनने का अंदाज हर महिला का अपना होता है और मैं चाहती हूं कि हमारे कलेक्शन के जरिए वह अपने इस अंदाज को और खूबसूरती से दुनिया के सामने रख सके। आने वाले समय में याशना कलेक्शन को और बड़े स्तर तक ले जाना मेरा सपना है।”


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like