GMCH STORIES

उदयपुर में आज होगा भव्य ब्राइडल एवं क्रिएटिव ग्लैम मेकअप सेमिनार

( Read 478 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page
उदयपुर में आज होगा भव्य ब्राइडल एवं क्रिएटिव ग्लैम मेकअप सेमिनार

 

उदयपुर। शुभारंभ फाउंडेशन की ओर से मंगलवार, 19 मई 2026 को उदयपुर में “राजवाड़ा ब्राइडल मेकअप एवं क्रिएटिव ग्लैम मेकअप लुक” विषय पर एक दिवसीय भव्य मेकअप सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में होगा, जिसमें राजस्थान सहित विभिन्न शहरों से ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स भाग लेंगे।


सेमिनार की मुख्य प्रशिक्षक एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अंकिता श्रीवास्तव रहेंगी। वे प्रतिभागियों को ब्राइडल मेकअप, क्रिएटिव ग्लैम लुक, आधुनिक ट्रेंड्स और प्रोफेशनल ब्यूटी स्किल्स पर लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण देंगी। कार्यक्रम में राजवाड़ा ब्राइडल स्टाइल और आधुनिक ग्लैम मेकअप तकनीकों का विशेष प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सेमिनार का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं और महिलाओं को नई तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल, रिटर्न गिफ्ट और अन्य विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

संस्था के संस्थापक नवनीत ओझा ने बताया कि शुभारंभ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ब्यूटी एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था देशभर में सेमिनार, वर्कशॉप और ब्राइडल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुकी है।

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि, ब्यूटी एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स की उपस्थिति भी रहेगी। आयोजन को लेकर ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like