उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उदयपुर शहर जिला द्वारा टाउन हॉल स्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बजट पर चर्चा विषय पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर रहीं तथा अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने की। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मांडावत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने ओजस्वी संबोधन में प्रदेशध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण और अनुशासन के एजेंडे पर मजबूती से कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे विदेशी मुद्दों को उछालकर देश की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं और संसद की कार्यवाही बाधित करने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष निराशा में डूबा हुआ है और जनता अब उनके वास्तविक चरित्र को पहचान चुकी है।
राजस्थान के वर्तमान बजट की सराहना करते हुए राठौड़ ने कहा कि भजनलाल सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार ने पाँच वर्षों में जितना कार्य नहीं किया, उससे अधिक कार्य वर्तमान भाजपा सरकार ने मात्र दो वर्षों में कर दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के बजट कार्यों का 90 प्रतिशत हिस्सा वर्तमान सरकार ने पूर्ण किया है।
राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि देश की सरकार महिलाओं के विकास के लिए कृत संकल्पित है । यह वही मातृभूमि है जहां जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी कहा गया है।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत कविता जोशी ने अपने उद्बोधन में सम्मेलन में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएँ और महिला सशक्तिकरण के अभियान को और मजबूत करें।
कार्यक्रम के अंत में 15 सदस्यों को भाजपा के सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
महिला सम्मेलन का संचालन डॉ सीमा चंपावत और किरण तातेड ने किया। धन्यवाद महिला मोर्चा महामंत्री डॉ सोनिका जैन ने ज्ञापित किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि महिला सम्मेलन में पूर्व विधायक वंदना मीणा पूर्व महापोर रजनी डांगी प्रतिभा नागदा महामंत्री देवीलाल सालवी पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड हंसा माली खुशबू मालवीय वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी कुमावत सुषमा कुमावत
मणि बेन पटेल मंजू शर्मा संतोष मेनारिया सुशीला मांडावत रहे।महिला मोर्चा से गोपाल कंवर मीनू कुंवर चौहान सीमा खटीक मांगी बाई डांगी संतोष भटनागर संजू सुथार सुमन लूनदिया ममता शर्मा सुरभि सिंह नेहा मंत्री अंजलि खटीक तारा पालीवाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपम नलवाया शीतल गुप्ता मीनाक्षी जैन प्रेम जैन आशा मालवीय बबीता लॉरेंस भावना चौहान रानू भटनागर कमल मीणा शांति देवी मीणा नर्मदा डांगी तारा गमेती आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शहर के विभिन्न संगठन और संस्थाओं की महिलाएं मौजूद थी।
शहर जिला पदाधिकारी जगदीश शर्मा करण सिंह शक्तावत शंभू गमेती प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे।
सम्मेलन महिलाओं का तिलक और मौली से स्वागत किया गया। महिलाएं पीलिया या फागणिया परिधान में थी। कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी की गई।